एनएमडीसी किरन्दुल का हर घर तिरंगा अभियान आरंभ…

किरन्दुल। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी की किरन्दुल परियोजना द्वारा भारत सरकार की आजदी का अमृत महोत्सव पहल के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार द्वारा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा एवं सभी को 13 से 15 अगस्त के दौरान अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में विनय कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव पहल के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का महत्व परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साझा किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को निम्नलिखित कविता के माध्यम से व्यक्त किया।
केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई
हरा रंग है हरी हमारी धरती है अंगड़ाई,
कहता है ये चक्र हमारा कदम नहीं रुकेगा
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा,
शान नहीं ये झंडा है ये अरमान हमारा
ये बल पौरुष है सदियों का ये बलिदान हमारा,
हिन्द देश का ये झंडा घर-घर में लहराएगा
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा”
अंत में मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने एनएमडीसी परिवार से पुनः आग्रह किया कि वह आगे बढ़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराने में पूरे दिल से भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *