छत्तीसगढ़ के चार वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला…

0 रायपुर आईजी पॉल नक्सल ऑपरेशन, मीणा दुर्ग के साथ संभालेंगे रायपुर रेंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने 4 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। रायपुर आईजी ओपी पाल को नक्सल ऑपरेशन, एसआईबी आईजी पुलिस मुख्यालय का प्रभार दिया गया है।
आईपीएस बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को दुर्ग के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईपीएस ओपी पॉल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन/एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही आईपीएस राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज के पद पर पदस्थ किया गया है। आईपीएस के एल ध्रुव, उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासमुन्द एवं गरियाबंद का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (वेतन ) नियम 2016 के नियम 12 के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के उप पुलिस महानिरीक्षक के पद के समकक्ष घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *