मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा सुकमा जिले की सीमा पर बीती रात से शुक्रवार तड़के तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली पर 5 लाख का इनाम था। सुरक्षाबलों को बड़ी संख्या में माओवादियों के जमावड़े की खबर मिली थी। जिस पर यह ऑपरेशन किया गया। नक्सलियों की ओर से पुलिस पर की गई फायरिंग के जवाब में डीआरजी जवानों ने फायरिंग की और नक्सलियों पर भारी पड़े। कुछ नक्सली जंगल में भाग गए। कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली राकेश मड़कम पर 8 मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध हत्या तथा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने सहित गंभीर मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *