नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सदन में दी गई बधाई और शुभकामनाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *