द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ में मिला बसपा और जनता कांग्रेस का समर्थन…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का आग्रह करने आईं द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में भाजपा ने यहां एक निजी होटल के सभागार में बैठक का आयोजन किया। द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन प्राप्त हुआ। जनता कांग्रेस और बसपा विधायक भी उन्हें समर्थन देने पहुंचे। बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन घोषित कर चुकी हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने भी उन्हें समर्थन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के साथ ही इन दलों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी सहित सभी भाजपा सांसद, भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *