वीरांगना रानी दुर्गावती को द्रौपदी मुर्मू ने किया नमन…

रायपुर। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन का आग्रह करने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्यता पूर्ण आत्मीय स्वागत किया। उनकी अगवानी करने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी बड़े नेता, सांसद, विधायक विमानतल पहुंचे। विमानतल से द्रौपदी मुर्मू सीधे वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा को नमन करने पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *