शिंदे गुट के विधायकों की केंद्रीय सुरक्षा वापस…

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना के शिंदे गुट के 15 विधायकों की दी गई केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली गई है। गृह मंत्रालय सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है। शिंदे गुट के 15 विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 जून को वाई प्लस सुरक्षा दी थी। जिन विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा मिली थी, वे तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बगावत कर मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए थे। ये बागी विधायक सूरत होते हुए गुवाहाटी चले गए थे। इन विधायकों की उद्धव गुट से बगावत और गुवाहाटी में डेरा जमाने के बाद उनके घर और दफ्तर में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की थी। इस पर बागी विधायकों ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने बागी विधायकों और उनके परिवार को सुरक्षा दी थी। महाराष्ट्र में हालात बदल चुके है। अब इस गुट के नेता एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *