जबलपुर में बागियों की भाजपा से छुट्टी…

जबलपुर। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी केे खिलाफ बगावत कर मैदान में उतरे15 भाजपा नेताओं की संगठन ने छुट्टी कर दी है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं को 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में रोहणी जायसवाल, समर्थ तिवारी, ममता तिवारी, दिलीप पटेल, टिल्लू नेचलानी, आशा करोसिया, राजकुमार रजक, बुधिया चौधरी, वीरेंद्र सोनकर, वीरेंद्र जाट, कोमल रैकवार, रीना ऋषि यादव, ऋषि यादव, राम उजागर और सूरज कनोजिया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *