महाराष्ट्र में अब शिंदे सरकार, देवेंद्र बने डिप्टी सीएम…

मुम्बई। महाराष्ट्र की राजनीति में जबर्दस्त उलटफेर के बाद शिंदे सरकार अस्तित्व में आ गई है। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में आज केवल मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा। तेजी से बदले घटनाक्रम में आज पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे का उप मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा था। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान कर दिया कि मुख्यमंत्री शिंदे होंगे। वे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान आया कि देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री बनने राजी हो गए। शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण करने के साथ ही नई सरकार का गठन हो गया। महाराष्ट्र में तीन साल में तीन मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *