फडणवीस और शिंदे ले सकते हैं चंद घंटे बाद शपथ

मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आज शाम महाराष्ट्र में नई सरकार गठित हो सकती है। देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे । बताया जा रहा है कि आज सिर्फ फडणवीस और शिंदे को ही शपथ दिलाई जाएगी। शिंदे के साथी विधायक अभी गोवा में हैं। आज अकेले शिंदे ही मुंबई पहुंचे।उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के सूत्रधार शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे। इस मुलाकात में सरकार का खाका तय होना बताया जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मौजूदा हालात में राज्यपाल के पास नई सरकार के गठन में कोई समस्या नहीं है। वे समर्थन की स्थिति देखते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं तो आज ही शपथ समारोह हो सकता है। बताया जा रहा है कि उद्धव सरकार के बागी मंत्रियों को नई सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। बहुमत परीक्षण के पहले ही कल रात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा इस्तीफा दे देने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने के आसार सामने आ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *