हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष विधायक चंदन कश्यप ने बच्चों का किया सम्मान…

नारायणपुर। विधायक एवं हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के मुख्यातिथ्य में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला मेंप्रवेश उत्सव मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात राज्य गीत एवं स्वागत गीत के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन विधायक चंदन कश्यप के द्वारा किया गया। इसके बाद नवप्रवेशी छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक  प्रदान किया गया।

इसअवसर पर गोलावण्ड सरपंच सहदेव बघेल, उपसरपंच सत्ता राम बघेल, प्राचार्य अजय यादव, जनपद सदस्य शिव कोर्राम, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, सरपंच झारा. सुखबती कोर्राम. अनिल कुमार बघेल उमाकांत सेठिया. रामदास कश्यप. रुपसिंग बघेल. बी ई ओ शंकर लाल मंडावी विद्यार्थियों के पालक ग्रामीणजन स्कूल संस्थाओं के प्रधान पाठक तथा शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *