कांग्रेस समर्थित सुभाष कश्यप ने दी प्रतिद्वंद्वी को मात

जगदलपुर। तोकापाल जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक के प्रतिष्ठापूर्ण जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी समर्थित सुभाष कश्यप ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराकर कांग्रेस की सीट बरकरार रखी। तोकापाल जनपद पंचायत के सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र क्रमांक एक में आज उपचुनाव हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सुभाष कश्यप को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था और भाजपा ने गोविंद को अपना समर्थन दिया था। निर्दलीय के तौर पर सुखदेव ने चुनाव लड़ा। क्षेत्र क्रमांक एक के लिए नौ मतदान केंद्र बनाए गए थे और 4872 मतदाता पंजीकृत थे। चुनाव में कांग्रेस समर्थित सुभाष कश्यप को 1480 वोट, भाजपा समर्थित गोविंद को 793 और निर्दलीय उम्मीदवार सुखदेव को 888 वोट मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुभाष कश्यप ने निर्दलीय सुखदेव को लगभग 592 वोटों से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *