छत्तीसगढ़ में आईएएस के थोक में तबादले…

DocScanner 28 Jun 2022 15-31

0 37 अफसरों की नवीन पदस्थापना, रायपुर कलेक्टर भेजे गए बिलासपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय प्राशासनिक सेवा के अफसरों के थोक में तबादले कर दिए गए हैं। 37 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। जबकि डॉ. सर्वेश्‍वर नरेन्‍द्र भुरे रायपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किये गए हैं। जगदलपुर कलेक्टर रजत कुमार को बलौदाबाजार कलेक्टर बनाया गया है। कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार को जगदलपुर कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 37 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। 2011 बैच के डॉ. सर्वेश्‍वर नरेन्‍द्र भुरे राजधानी रायपुर के कलेक्टर बनाये गए है। 2009 बैच के सौरभ कुमार को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *