मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चंडीगढ़ दौरा आज…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम चंडीगढ़ के दौरे पर जा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से रवाना होकर शाम 7 बजे चंडीगढ़ विमानतल पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम चंडीगढ़ में करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल हरियाणा के राज्यसभा चुनाव हेतु कांग्रेस के आब्जर्वर बनाए गए हैं।कल वहां चुनाव है। हरियाणा के कांग्रेस विधायक पिछले कई दिनों से रायपुर प्रवास में रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके मंत्रियों ने इन विधायकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा और मुख्यमंत्री ने हरियाणा के कांग्रेस विधायकों की बैठक में भी बतौर आब्जर्वर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्वास व्यक्त किया है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन विजयी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *