पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त और गिरफ्तार…

नई दिल्ली। पंजाब की नई नवेली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि एंटी करप्शन ब्यूरो ने विजय सिंगला को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री रहते सिंगला ने ठेके के लिए एक फीसदी कमीशन की मांग की थी। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। हमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गर्व है। यदि वे चाहते तो भ्रष्टाचार के इस मामले को दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। श्री केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत दूषित हो गई है लेकिन आम आदमी पार्टी राजनीति में पूरी ईमानदारी के साथ सामने आई है। आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *