केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की माता के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि…

रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की माता के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, प्रकाशमणी वैष्णव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *