जनता ने रमन भाजपा को 15 साल दिया  तब लूट में लगे रहे अब बूथ में 20 घण्टा में बिताने से पाप कम नही होंगे – धनंजय सिंह

रायपुर। भाजपा के बड़े नेताओं के बूथ में 2 दिन और 20 घंटा समय देने के कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब जनता ने रमन भाजपा को 15 साल दिया तब उसके बदले में जनता को भाजपा की वादाखिलाफी कुशासन भ्रष्टाचार कमीशनखोरी प्रशासनिक अराजकता और दमनकारी नीतियों का शिकार होना पड़ा था। उस दौरान सत्ता के अहंकार में ग्रसित भाजपा सरकार के मठाधीश नेता किसान मजदूर महिलाएं युवाओं की आवाज को सुनने के बजाये हिटलरशाही रवैया अपनाते थे।छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार रहन-सहन खान-पान को दरकिनार किया गया था। जिसका ही परिणाम है 15 साल के सत्ता के बाद भाजपा 15 सीट में सिमट गई और आज विधानसभा के उपचुनाव के बाद 14 सीट में है।भाजपा सरकार के मठाधीश नेता सत्ता के नशे में इतने मदमस्त थे  की उन्हें न तो जनता की आवाज सुनाई पड़ती थी न ही कार्यकर्ताओ की। अब जब सत्ता से बेदखल हो गए तब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को बूथ के जनता और कार्यकर्ताओ की सुध आ रही है बूथ में दो दिन 20 घण्टा बिताने जा रहे है उससे रमन सरकार के 15 साल के पाप कम नही होंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बूथ में जा रहे भाजपा के नेताओं में यदि सच सुनने की साहस होगी तो उन्हें मोदी सरकार के द्वारा जनता के साथ हुई वादाखिलाफी पर चर्चा करना चाहिए। बूथ की जनता आज भी अच्छे दिन की बाठ जोह रही है। युवा 2करोड़ रोजगार मिलने का आस लगाये बैठे है। पेट्रोल डीजल 35 रु लीटर सस्ती दर में रसोई गैस और महंगाई से मुक्ति की मांग कर रहे है।किसान आय दुगुनी होने और स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य का इंतजार कर रहे हैं मोदी ने बड़े-बड़े मंचों से जो विदेश से काला धन लाकर 15-15 लाख रुपए खाते में आने सब्जबाग दिखाए थे वो तो पूरा नही हुआ बल्कि जनता नोट बंदी के चलते उपजे संकट से आज भी जूझ रही हैं कई सिलेब में लगाई गई जीएसटी के चलते व्यापार व्यवसाय तबाही की ओर है रोजगार मिलना दूर की बात 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीना गया है जनता इस पर जवाब चाहती हैं उम्मीद है बूथ में जा रहे हैं भाजपा के नेता जनता के सवालों से भागेंगे नहीं और जवाब पूरा देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *