मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस पर श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया।
मंत्रीगण, विधायकगण, निगम मंडल, आयोग के पदाधिकारियों ने श्रम दिवस के अवसर पर एक साथ बोरे बासी खाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि ये मजदूर दिवस बहुत खास हो गया है।
मैंने आह्वान किया था बोरे बासी खाने के लिए।आह्वान के बाद लोगों ने इसके बारे में जानकारी जुटाई। छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोरे बारी को आज देश विदेश में लोग खा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रसिद्धि से बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब आदमी ये सोच भी नहीं सकता था कि उसका बच्चा इंग्लिश स्कूल में पढ़ेगा। मांग को देखते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सीटें बढ़ा दी गईं और जून महीने से 50 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी  खोलने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *