बाबा साहेब ने जो पीड़ा खुद सही उससे अन्य लोगों को बचाया : शिव प्रकाश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश कार्यालय में किया।
आयोजन में प्रमुख वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा एक ऐसा समय था जब बाबा साहेब की पढ़ाई पूरी होने के बाद भी उन्हें फाइल फेक कर दी जाती थी ताकि उनका स्पर्श न हो। ऐसी कई तकलीफ खुद सह कर बाबा साहेब ने समाज ने अन्य लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी और इन कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष किया। खुद पीड़ा झेलना और समाज के लिए लड़ना ये कोई महापुरुष ही कर सकता है। शिव प्रकाश ने कहा बाबा साहेब के संपूर्ण विचार राष्ट्रवाद की अस्मिता के साथ खड़े हैं।उन्होंने अपने समाज को पीड़ा से मुक्त कराने काम भी किया, अपने समाज को नई दिशा भी दी और सभी को राष्ट्रवाद से भी जोड़े रखा।
बाबा साहेब ने यह तक चिंता की कि गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए सस्ती कैंटीन होना चाहिए। भोजन के लिए ज्यादा पैसे खर्च वो नहीं कर सकते। शिवप्रकाश ने बताया कि संविधान बनाने की टीम में और भी लोग थे लेकिन संविधान निर्माण का कार्य अति गंभीरता से बाबा साहेब ने किया इसीलिए उन्हें संविधान निर्माता कहा जाता है।
शिवप्रकाश ने कहा कि छोटे से छोटा व्यक्ति बड़े से बड़े पद पर पहुंचे यह चिंतन बाबा साहेब ने ही किया।
भाजपा ही वो पार्टी है जो बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रही है। गरीब से गरीब व्यक्ति के विकास का काम कर रही है व बाबा साहेब को सम्मान देने का काम भी भाजपा ने ही किया। उन्हें भारत रत्न देकर उनकी पुण्य स्मृतियों को लोगों के बीच जीवित रखने का कार्य भाजपा ने किया।

विचार गोष्ठी में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, दयालदास बघेल, गुहाराम अजगले, नवीन मार्कण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेता माजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *