देवभोग मिल्क पार्लर संघ का होली मिलन संपन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश देवभोग मिल्क पार्लर संघ की रायपुर जिला इकाई का होली मिलन समारोह “रंगारंग कार्यक्रम” स्थानीय मोतीबाग में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल कुमार, प्रदेश महामंत्री चंदन सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गोल्डी ठाकुर सहित राजधानी के सभी देवभोग मिल्क पार्लर के संचालक शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों तथा नगर पालिक निगम रायपुर का आभार प्रकट रायपुर जिला के जिलाध्यक्ष योगेश साहू एवं जिला महामंत्री रोहित कर्ण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *