सवा तीन साल के कामों के दम पर उपचुनाव में जायेंगे – मोहन मरकाम

0 हमारी चुनावी तैयारी पूरी खैरागढ़ उपचुनाव भी जीतेंगे – कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव की तारीख घोषित होने का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारी चुनावी तैयारी पूरी है। पिछले तीन उपचुनावों की भांति पूरा भरोसा है। हम खैरागढ़ उपचुनाव भी जीतेंगे। खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को यहां से विधायक बना कर खैरागढ़ के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। कांग्रेस पार्टी खैरागढ़ उपचुनाव में जाने के लिये अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है। उपचुनाव में जनता को बताने के लिये अपनी सरकार के सवा तीन साल के काम और सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें है। पिछले सवा तीन साल में कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनायें बनाई उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तीन साल में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा कर दिया है। भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया। सरकार किसानों को उनके धान की पूरी कीमत 2500 रू. दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की सहायता दी जा रही। राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के माध्यम से कृषि मजदूरों तथा पौनी पसारी करने वालों को सहायता दी जा रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के साथ युवाओं, मजदूरों, महिलाओं अनुसूचित जाति, जनजाति, उद्योगपतियों, व्यापारियों सभी के हित में कांग्रेस के प्रति राज्य की जनता का भरोसा और बढ़ा है। यही कारण है कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में हुये सभी विधानसभा उपचुनावों, नगरीय निकाय चुनावों, पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को भरपूर आर्शिवाद देकर कांग्रेस की सरकार के काम पर मुहर लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *