भाजपा में पहले स्थानीय स्तर पर गुटबाजी था अब डी पुरंदेश्वरी और रमन सिंह में गुटबाजी चल रही – धनंजय सिंह

0 डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पर्यटन करने आती है

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पर्यटन करने के लिए आती हैं और छत्तीसगढ़ भ्रमण कर वापस अपने प्रदेश चली जाती हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा अब मृतप्राय हो चुकी है जिसमें जान फूंकने की कोशिश डी पुरंदेश्वरी कर रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता का समर्थन खो चुके भाजपा में जान फुकना डी पुरंदेश्वरी के लिए टेढ़ी खीर है ।भाजपा में पहले से स्थानीय नेताओं के बीच गुटबाजी है ही रमन सिंह गुट बृजमोहन गुट सरोज पांडे गुट अब भाजपा की गुटबाजी में ड़ी पुरंदेश्वरी गुट की भी एंट्री हो गई है डी पुरंदेश्वरी और डॉ रमन सिंह के बीच चेहरा को लेकर तलवारें खिंची हुई है। डी पुरंदेश्वरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के चेहरा को चेहरा मानने से इंकार कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह खुद के चेहरा को चेहरा भाजपा का एक चेहरा बता रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी कार्यकर्ताओं के मन को बहलाने के लिए कितनी भी चिकनी चुपड़ी लाग लपेट वाली बातें कर ले भाजपा के मठाधीश नेताओं को हंटर का डर दिखा दे लेकिन वो छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की गुटबाजी को खत्म करने में नाकाम ही रहेगी गुटबाजी खत्म करने आये डी पुरंदेश्वरी अब खुद गुटबाजी के भंवर जाल में फंस चुकी है। चर्चा तो यह भी है कि डी पुरंदेश्वरी जब छत्तीसगढ़ से वापस लौटी तो उसका सबसे बड़ा कारण भाजपा नेताओं की गुटबाजी ही रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *