कोंडागांव में पकड़ा गया दो करोड़ दस लाख का गांजा

0 नारियल की गाड़ी में गांजा तस्करी

रायपुर। बस्तर के कोंडागांव में पुलिस ने दो करोड़ 10 लाख का गांजा पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद फरोख्त के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत पूरी मुस्तैदी के साथ कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोंडागांव पुलिस ने गांजा तस्करों की चाल नाकाम करते हुए नारियल से लदी गाड़ी में दो करोड़, दस लाख रुपये कीमती गांजा बरामद कर तस्करों को धर दबोचा।
कोंडागाँव एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में लगातार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पर कोंडागांव के मर्दापाल चौक पर सफेद रंग की नारियल से भरी मेटाडोर को नाकाबंदी कर पकड़ा गया। वाहन में सफेद रंग की प्लास्टिक की 38 बोरियो में 206 गांजा पैकेट बरामद किये गए। जिनकी मात्रा एक हजार 50 किलोग्राम और अनुमानित कीमत दो करोड़ दस लाख बताई जा रही है। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *