जौनपुर में दहाड़ रहा है बस्तर का शेर…सांसद दीपक बैज ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार

जगदलपुर। संसद में जनता के लिए मुखर होने वाली बस्तर की आवाज उत्तर प्रदेश में गूंज रही है। जनता के दिल में जगह बना रही है। अमिट छाप छोड़ रही है। लोग प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस को विजयी बनाने जागरूक हो रहे हैं। बस्तर के जुझारू युवा सांसद दीपक बैज ने जौनपुर सदर विधानसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में ग्राम पंचायत मखमेलपुर में धुंआधार प्रचार किया व कॉंग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों जीत दिलाने अपील की।

इस अवसर पर सांसद श्री बैज ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है। आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी झेल रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त हो चुका है। आज देश में बेरोजगारी, महंगाई और अपराध चरम पर हैं। इन्होंने नोटबंदी की जिसके कारण देश में कई उद्योग चौपट हो गए हैं। लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है।केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का बंटाधार हो गया। चुनाव आते ही केंद्र सरकार को जनता की फिक्र सताती है पर इनकी जुमलेबाजी व छलावा को जनता भलीभांति समझती और जानती है। इसका जवाब यही जनता इनको अपने मतों से जरूर देगी। श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
इस दौरान शकील रिजवी, दुर्गेश राय, सुशील मौर्य, महेश कश्यप, केदार ढेक, आशीष मिश्रा, प्रवीण राणा, जितेंद सिन्हा, निलय कश्यप (नानू), जाहिद हुसैन, सौरभ तिवारी, मोना पाढ़ी, संस्कार श्रीवास्तव, भँवर मौर्य, मुकुंद ठाकुर, शेख वसीम, रामनाथ जोगी एवम अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *